Saturday, 24 September 2011

भारत में सौर उर्जा से चालित प्रथम सिनेमा हाल हैदराबाद में :

 ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए जन साधारण को अब स्वयं प्रयास के माध्यम  से सौर उर्जा   उपयोग   में जागरूकता  लानी होगी । तभी  हम  आने   वाली पीढ़ी  को स्वच्छ  जलवायु दे  पाएंगे  साथ ही  वातावरण में  कार्बन उत्सर्जन में कमी कर पाएंगे । आज ग्लोबल वार्मिंग के  खतरे और उर्जा के उपयोग में दिन प्रतिदिन वृद्धि ने हमें सोचने पर विवश कर दिया है कि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कैसे और कितना करें ।  प्राकृतिक संसाधनों से उर्जा की आवश्यकताओं को परिणित करने की दिशा में हैदराबाद स्थित एक चलचित्र केंद्र ( सिनेमा हाल )  ने सौर उर्जा के उपयोग को अमल में लाते हुए एक उदहारण जनसाधारण को दिया है । प्रसाद आईमैक्स  नाम कि सिनेमा हाल ने १०० किलोवाट का सोलर पॉवर सयंत्र लगा कर कार्बन उत्सर्जन में कमी  के प्रयास में में एक  अनुकर्णीय   कदम  उठाया है । ज्ञातव्य है की इस से पहले अमेरिका और यूरोप में कुछ सिनेमा हाल सौर  उर्जा  के माध्यम से विद्युत् आपूर्ति लेकर चलाये जा रहे हैं ।  

No comments:

Post a Comment